Breaking news
Advertisement
crimeक्राइम

सरकारी स्कूल में टीचर ने की बच्चियों के साथ छेड़छाड़, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग, BEO ने शुरू की जांच..

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सरकारी स्कूल से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, यहाँ खुद एक टीचर ने छात्राओं से छेड़छाड़ की है। छात्राओं ने इसकी शिकायत हॉस्टल के वार्डन और हेडमास्टर से की तो हेडमास्टर ने मीटिंग भी ली, लेकिन अधिकारियों को सूचित नहीं किया।
जिसके बाद मंगलवार को छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंचे। शिकायत अधिकारियों को मिली तो रामानुजगंज BEO ने स्कूल पहुंचकर छात्राओं का बयान दर्ज किया।
जानकारी के मुताबिक, कक्षा आठवीं की 6 छात्राओं ने स्कूल के सहायक शिक्षक मो. शाहिद पर बैड टच करने का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि टीचर ने उन्हें गोद में भी उठाया। उनकी गाल और पीठ पर चॉक से लिखा।
जब छात्राओं ने ये बात महिला टीचर को बताई तब आरोपी टीचर ने धमकाते हुए बात को आगे नहीं बढ़ाने की बात कही। छात्राओं के अनुसार 5 दिनों पहले अर्धवार्षिक परीक्षा में अंग्रेजी के पेपर के दौरान टीचर ने छात्राओं से छेड़छाड़ की।
मंगलवार को परिजन स्कूल पहुंचे और संबंधित शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और FIR दर्ज कराने की मांग की। मामले की सूचना मिलने पर रामानुजगंज BEO सदानंद कुशवाहा भी स्कूल पहुंचे और छात्राओं का बयान दर्ज किया।
इसी के साथ हेडमास्टर मो. इसराइल अली ने कहा कि 3 छात्राओं ने छेड़छाड़ की जानकारी दी है। मामले में दोषी शिक्षक पर कार्रवाई होनी चाहिए।

मंत्री दयालदास बघेल ने सदन में क्यों कह दिया कि “मशीन बदल देंगे

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close