
राजधानी रायपुर अब पूरी तरह से अपराध का गढ़ बन चूका है, यहाँ अपराधियों को न कानून का डर है और न ही कानून से मिलने वाली सजा की, राज्य में चाकूबाजी की घटना आये दिन बढ़ती जा रही है, बता से की रायपुर में पिछले 24 घंटे में 3 लोगों का मर्डर हो गया है,
ताजा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जहां मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे पैसों के विवाद के बाद एक युवक ने अपने ही साथी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश के पास ही बैठ रहा।
विनायक सिटी में मजदूरी करने वाले संतोष कुमार (40) और नोहर मानिकपुरी (23) साथ में ही रहते थे। मंगलवार रात दोनों ने खाना खाने के बाद साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस हो गई।
बहस के दौरान संतोष ने नोहर पर तंज कसते हुए कहा कि ‘कमाई के कुछ पैसे घर भी भेज दिया कर’ ये बात नोहर को चुभ गई। इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच नोहर ने संतोष का गला दबा दिया और पास ही पड़े फावड़े से सिर पर कई वार कर दिए।
हमले में संतोष का सर फट गया, और मौके पर उसकी मौत हो गई
मौके पर पहुंचकर पुरानी बस्ती पुलिस की टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों साथ में रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
पुष्पा 2 के ट्रेलर लांच पर पटना पहुंचे अल्लू अर्जुन-रश्मिका,पुष्पा के फैंस पर बर्सी लाठियां




