Breaking news
Advertisement
देश

खाना पानी बंद करवा देगा ये दाना तूफान, आधी आबादी पर मंडरा रहा खतरा,120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है तूफान की रफ्तार..

बंगाल की खाड़ी में बना दाना तूफान आज यानी 24 अक्टूबर की शाम ओडिशा के तट से टकराएगा, जिस वक्त ये तूफान सतह से टकराएगा इसकी रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. तूफान की वजह से ओडिशा और बंगाल में तेज हवाएं चलेंगी और बहुत भरी बारिश होने की आशंका भी जताई जा रही है,इससे राज्य की लगभग आधी आबादी पर असर होने का खतरा है। ओडिशा सरकार 14 जिलों के लगभग 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी कर रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि चक्रवात के शुक्रवार तड़के लगभग 70 किलोमीटर दूर भितरकनिका नैशनल पार्क उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच पहुंचने का अनुमान है। चक्रवात के दस्तक देने की प्रक्रिया 24 अक्टूबर की रात से शुरू होगी और 25 अक्टूबर की सुबह तक जारी रहेगी।


बंगाल और ओडिशा के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. तूफान को देखते हुए दोनों राज्यों में एनडीआरएफ की कई टीमें अलर्ट पर हैं. कोलकाता एयरपोर्ट पर आज शाम से कल सुबह तक उड़ाने बंद कर दी गई है.
ओडिशा में NDRF, ODRF और अग्निशमन सेवाओं की 288 टीमें तैनात हैं। ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा, 2023 की प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दी गई।
ओडिशा के तटीय इलाकों में गुरुवार की सुबह भारी बारिश हुई और तूफानी हवाएं चलीं तथा समुद्र की स्थिति भी खराब रही क्योंकि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ राज्य के तट के करीब पहुंच गया है।
ओडिशा सरकार ने इस चक्रवात से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जानकारी दी कि राज्य के तटीय इलाकों से 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार शाम तक 3 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। तूफान के आज रात उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट से टकराने की संभावना है, जिसके कारण भूस्खलन भी हो सकता है। बिहार और झारखंड में भी तूफान का असर देखने को मिल सकता है, जिससे उन क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। वनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी गुरुवार शाम से उड़ानों का परिचालन 16 घंटों के लिए निलंबित रहेगा। इसी तरह 150 से अधिक ट्रेनें पहले ही रद्द की जा चुकी हैं। बहरहाल राज्य सरकारों ने तो आपात से निपटने की तैयारियां कर ली है, लेकिन ये तूफ़ान कितनी तबाही मचाएगा ये तो आने के बाद ही पता चलेगा

पहले भाजपा की सदस्य्ता फिर इलाज, जानिये कैसे चर्चा का विषय बना सदस्यता अभियान

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close