नायब सिंह सैनी आज हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी रहेंगे शामिल…

नायब सिंह सैनी आज हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. पंचकूला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. ख़ास बात इसलिए है क्यूंकि हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है, शपथग्रहण समारोह दोपहर एक बजे होगा.जिसमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के अलावा बीजेपी के तमाम कद्दावर नेता इस समारोह में शामिल होंगे. साथ ही 18 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे।
जिसमे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय भी शामिल रहेंगे, भाजपा के राज्य मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि राजनीतिक हस्तियों के अलावा खिलाड़ियों, उद्योगपतियों, डॉक्टरों, वकीलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी समारोह में बुलाया गया है। कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोग पहुंचेंगे।
वही नायब सैनी के साथ 13 मंत्री शपथ लेंगे।
जल सत्याग्रह के बाद उग्र आंदोलन करेगा छत्तीसगढ़ कम्प्यूटर संघ




