Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने साय सरकार को बताया सनी देओल का पिक्चर, कहा तारीख पे तारीख….

बीते 15 सितंबर रविवार को कवर्धा के लोहारीडीह में हुए हत्या कांड के बाद सियासी घमासान शुरू हो चूका है, इसी बीच कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद आवाहन किया, जिसपर बोलते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा की जिन्होंने कम समय में कांग्रेस पार्टी के छत्तीसगढ़ बंद का समर्थन किया है, बस्तर से लेकर सरगुजा तक, राजनांदगांव मोहला- मानपुर से रायगढ़ तक व्यापक बंद का असर हुआ है, यह लड़ाई लोहरडीह के उसे साहू परिवार के लिए है जिसे पुलिस की पिटाई से प्रशांत साहू की मौत हुई है, उसे इतनी बेदर्दी से मरना अमाननीय था, यह पूरी हृदयविदारक घटना है, परिवार न्याय की मांग कर रही थी,
हमारी कांग्रेस की दल वहां गई थी,इसलिए कहीं ना कहीं सरकार दावों में आकर पूरे थाना को वहां से बदल दिए, आगे दीपक बैज ने कहा सभी को सस्पेंड कर दिए, कलेक्टर और एसपी को हटाया गया है, या कहीं ना कहीं कांग्रेस पार्टी का दबाव है लेकिन क्या सस्पेंड करने से हटने से क्या तीनों की जिंदगी वापस आ सकती है, गृह मंत्री का खुद का विधानसभा नहीं संभाल पा रहा है इससे प्रदेश की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है, इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, इस घटना को रोका जा सकता था लेकिन पुलिस मूकदर्शक बंद कर देखती रही,
आगे चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के समर्थन नहीं करने पर पीसीसी चीफ ने चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का धन्यवाद कर कहा की उन्होंने कागज पर समर्थन नहीं दिया लेकिन दिल से समर्थन जरुर किया है,
इसी के साथ एसआई अभ्यर्थियों के लगातार विरोध प्रदर्शन को लेकर दीपक बैज ने कहा की यह सरकार सनी देओल की जो पिक्चर है तारीख पे तारीख यही है, हर युवा, बेरोजगार रोज गृह मंत्री और मंत्रियों के बंगले पर जाकर धरना कर रहा है , अगर गृह मंत्री में थोड़ी सी भी मानवीयता बची है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए या सरकार को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए,

कारगिल युद्ध की पूरी कहानी और भारतीय जवानों की शौर्य गाथा यहाँ जीवंत है

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close