
छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। रायपुर सहित कई जिलों में बारिश जारी है। इसके चलते रायपुर के कई इलाके डूब गए हैं। पानी घरों में भर गया है,और मंगलवार को भी भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार एक गहरा अवदाब उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में उत्तर ओडिशा और उत्तर छत्तीसगढ़ में पहुंचने की संभावना है। इसके असर से 24 घंटे मानसून सक्रिय रहेगा।
बालोद और सुकमा में बारिश के चलते कई मकान गिर गए हैं। सुकमा में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। राजनांदगांव-खैरागढ़ का संपर्क टूट गया है। दूसरी ओर बिजली गिरने से फिर 2 लोगों की मौत हुई है। दुर्ग में भी एक युवक उफनते नाले में बह गया। धमतरी में मुरुम सिल्ली बांध 100% भर चुका है। उसके 3 गेट खोले गए हैं। सोमवार को प्रदेश में मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय रहा। 3 स्थानों पर अति भारी,13 स्थानों पर भारी और 19 स्थानों पर बारिश रिकार्ड की गई। कोरबा में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। महुआडीह में मवेशी चराने गया हरीश बिंझवार चपेट में आ गया। वहीं दूसरी घटना रजगामार स्थित शनि मंदिर का है। यहां पुजारी जगत सिंह उराव बिजली की चपेट में आ गया। इससे पहले भी रविवार रात बिजली गिरने से बलौदाबाजार में 7 और रायपुर में 2 लोगों की मौत हो गई थी
मंत्री टंक राम वर्मा के निवास में मनाया गया तीज मिलन समारोह




