चम्पई सोरेन ने थामा भाजपा का दामन, मंत्री शिवराज बोले JMM अब पति-पत्नी और दलालों की पार्टी रह गई..

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन न भाजपा ज्वाइन कर लिया है, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें सदस्यता दिलाई इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंपाई सोरेन के आने से भाजपा मजबूत होगी। टाइगर अभी जिंदा है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि JMM अब पति-पत्नी और दलालों की पार्टी रह गई है। दरअसल, 67 वर्षीय आदिवासी नेता के बीजेपी में शामिल होने को अनुसूचित जनजातियों के साथ अपने संबंध को बढ़ाने के भगवा पार्टी के प्रयासों के लिए एक प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है, जो एक समुदाय है जो जेएमएम का मुख्य मतदाता आधार रहा है. चंपाई जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के करीबी सहयोगी रहे हैं.
बीजेपी जॉइन करने के बाद चंपाई सोरेन ने कहा कि जेएमएम में मुझे अपमानित महसूस हुआ. मैंने सोचा था कि इसे छोड़ दूंगा, लेकिन समर्थकों ने मुझे मुख्यधारा की राजनीति में बने रहने के लिए प्रेरित किया. सभी स्थितियों पर विचार करने के बाद मैंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया.
स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान,हार्ट व पोस्टमार्टम के लिए आयेगी हाईटेक मशीन




