Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव की दौड़ में है ये नाम, भाजपा से बृजमोहन अग्रवाल की पसंद को मिल सकती है जिम्मेदारी, कांग्रेस से इन नामों की चर्चा

छत्तीसगढ़ में होने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए अगस्त के आखिर में उपचुनाव के तारीख का ऐलान हो सकता है। वही इस उपचुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नाम तय कर हाईकमान के पास दिल्ली भेज दिया गया है, जिसमे संजय श्रीवास्तव, सुभाष तिवारी, केदार गुप्ता और सुनील सोनी है के नाम शामिल है,
वहीं कांग्रेस से मेयर एजाज ढेबर, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, कांग्रेस के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, सतनाम पनाग और सुमीत दास के नामों की चर्चा है। वही दिसंबर के आस-पास छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय के चुनाव हो सकते हैं। माना जा रहा है कि इसी दौरान रायपुर दक्षिण विधानसभा में भी उपचुनाव हो जाए। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद रायपुर दक्षिण सीट खाली है। दरअसल, रायपुर दक्षिण विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद रायपुर दक्षिण सीट से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अब इस सीट पर विधानसभा चुनाव होने को है।

कोलकाता में लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस के विरोध में रायपुर एम्स के डाक्टरों ने क्या मांग डाला.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close