
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का 89 साल की उम्र में सोमवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स हैंडल पर पोस्ट में यह जानकारी दी है। पूर्व सीएम बघेल ने लिखा, दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा।
Advertisement




