[t4b-ticker]
Advertisement
चुनावछत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

CG News : टिकट कटने पर छलका भाजपा विधायक का दर्द, बोले- दुखी हूं, संगठन से पुछूंगा, क्यों काटा मेरा टिकट…

रायपुर : भाजपा ने 13 विधायकों में से जिस एक विधायक का टिकट काटा है, वो है डमरूधर पुजारी। हालांकि कांग्रेस की आंधी के बावजूद जिन भाजपा प्रत्याशियों ने 2018 में जीत दर्ज की थी, पार्टी ने उन प्रत्याशियों को टिकट देने के मन बना लिया था, लेकिन लिस्ट जब जारी हुई, तो उसमें से बिंद्रानवागढ़ के मौजूदा बीजेपी विधायक डमरूधर पुजारी का नाम नहीं था। पार्टी ने अब डमरूधर पुजारी का टिकट क्यों काटा, इसका समीकरण समझ से परे हैं।

वहीं खुद डमरूधर पुजारी भी टिकट कटने पर हैरान हैं। बेहद मायूस भाजपा विधायक ने टिकट कटने पर कहा कि पार्टी ने सभी विधायकों को पहले टिकट देने की बात कही थी, लेकिन फिर मेरा टिकट काट दिया, क्यों काटा, ये समझ नहीं आता। संगठन ही बतायेगा कि आखिर टिकट उनका क्यों काटा गया।

डमरूधर पुजारी दो बार के विधायक हैं। उनके पिता भी तीन बार विधायक रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े पुजारी ने 2008 में पहली बार बिन्द्रानवागढ़ से चुनाव जीता, जबकि 2018 में कांग्रेस लहर के बावजूद 10 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जाती। बिंद्रानवागढ़ के मौजूदा बीजेपी विधायक डमरूधर पुजारी की जगह गोवर्धन राम मांझी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इधर डमरूधर पुजारी ने इस मामले में संगठन से बात करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मेरी कमी समझ नहीं आ रही, मैं इस संदर्भ में संगठन में जरूर अपनी बात रखूंगा।

कट्टर जोगी समर्थक योगेश तिवारी के साथ 20 हजार अनियमित कर्मचारियों ने थामा BJP का दामन…

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close