Breaking news
Advertisement
Uncategorizedदिल्लीदेशदेश-विदेशबड़ी खबर

G20 शिखर सम्मेलन में आए वैश्विक संगठनों के नेता, भारत मंडपम में स्वागत कर रहे पीएम मोदी, देखें वीडियों…

नई दिल्ली: भारत मंडपम में नाइजीरिया के पीएम बोला अहमद टीनूबू, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग, स्पेन की उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो संतामारिया, यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, संयुक्त मैक्सिकन के इकोनॉमी मिनिस्टर, रकेल ब्यूनरोस्त्रो सांचेज, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन पहुंच गए हैं. यहां प्रधानमंत्री मोदी ने सभी का स्वागत किया.

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज, इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-योल, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, टर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन भी भारत मंडपम पहुंच गए हैं.

यूक्रेन को छोड़कर सभी मुद्दों पर बनी सहमति
G20 के पहले सत्र में वन अर्थ में जिओ पॉलिटिक्स के मुद्दे हावी रहेंगे. सभी सदस्य देश अपने-अपने राष्ट्रीय हितों के हिसाब से वैश्विक हालात की समीक्षा करते हुए अपनी राय रखेंगे. बड़ी बात यह है कियूक्रेन को छोड़कर सभी मुद्दों पर सहमति बन चुकी है.सभी देशों के शेरपा ने राष्ट्राध्यक्ष के सम्मेलन के सामने अपनी फाइनल रिपोर्ट पेश कर दी है.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close