रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले दो दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग से जारी आदेश के मुताबिक धमतरी, गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिलों के कुछ जगहों पर कल सुबह साढ़े 8 बजे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बीजापुर, नारायणपुर जिले में भी भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। 19 अगस्त को दंतेवाड़ा, बस्तर, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, धमतरी और रायपुर जिले के कुछ जगहों पर तेज वर्षा हो सकती है।
Advertisement




