Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़मौसम

छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बादल, 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में मानसून की दिशा में बदलाव आया है। इसके कारण 24 घंटे तक लगातार बारिश की संभावना है। 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, दुर्ग सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीजापुर और नारायणपुर सहित 8 जिलों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। दुर्ग संभाग में धमतरी, बालोद, राजनांदगांव और बस्तर संभाग सहित लगभग 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है।

मानसून की स्थिति में बदलाव के कारण कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका भी जताई गई है। इसलिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हल्की और मध्यम बारिश के बाद अब अगले दो दिन तेज वर्षा होगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close