Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बिलासपुरहादसा

CG NEWS : दर्दनाक सड़क हादसे में आबकारी अधिकारी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई और पलटी मारते हुए सड़क से दूर जा गिरी। इस घटना में सहायक जिला आबकारी अधिकारी की मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा हिर्री थाना क्षेत्र में हुआ है।

कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी में विष्णु साहू (31) जिला आबकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। 3 महीने पहले ही कोटा में उनकी पोस्टिंग हुई थी। वह अपनी पत्नी भूमिका साहू (30) के साथ शनिवार दोपहर को रायपुर जाने के लिए निकले थे। इस दौरान आबकारी अफसर खुद कार ड्राइव कर रहे थे। उनकी गाड़ी भोजपुरी टोल प्लाजा के पहले तालागांव पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और खंभे से टकरा गई। इस हादसे में बुरी तरह घायल दोनों पति-पत्नी को सरगांव अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अधिकारी को मृत घोषित कर दिया है। उनकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close