Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़राजनांदगाँव

CG NEWS : संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, हत्या या आत्महत्या! जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगाव। तुलसीपुर बख्तावर चाल में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में उसके घर में पड़ा मिला। मृतका अपने 3 साल के बेटे के साथ रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और डाग स्क्वाड की टीम भी पहुंच गई। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को किराये के मकान में रहने वाली मोहला निवासी 35 वर्षीय मनीषा मरकाम का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। महिला के बिस्तर में कुछ दवाइयां भी मिली है। मृतिका अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ रहती थी। महिला अपने पति से दूर रहती थी, पति जांजगीर चांपा में काम करता है। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या है या आत्महत्या इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मकान मालिक और आसपास में रहने वाले लोगों का बयान दर्ज कर रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close