VIDEO: देखिए कैसे हुई अतीक और अशरफ की हत्या…

उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या कर दी गई है। शनिवार को प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय दोनों भाइयों को गोली मार दी गई। ये सब मीडिया कैमरे के सामने हुआ। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस की मौजूदगी में मीडिया कैमरों के सामने इस तरह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।
इससे पुलिस की सुरक्षा इंतजाम पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामले में 3 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना के बाद से प्रयागराज में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। बता दें कि बीते 13 अप्रैल को झांसी में अतीक के छोटे बेटे असद और उसके एक गुर्गे गुलाम को एक मुठभेड़ में एसटीएफ ने मार गिराया था।
दरअसल, माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद का मेडिकल जांच के लिए लाया गया था और इसी दौरान वहां मौजूद मीडिया से वे बात कर रहे थे, तभी अचानक से कुछ लोग आए और पहले तो उनलोगों ने अतीक के सिर में गोली मारी और फिर अशरफ पर भी फायरिंग की।
huबताया जा रहा है कि कुल 10 राउंड फायरिंग हुई है। इस हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। हमला करने से पहले कुछ लोगों ने नारेबाजी भी की थी।




