Uncategorized
CG NEWS : मशाल रैली समापन के दौरान गिरा मंच, कांग्रेसी विधायक हुए घायल; देखें Video

बिलासपुर। बिलासपुर में आज कांग्रेसियों ने लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च किया। गांधी चौक से निकली मशाल रैली शहर के मुख्य मार्ग से गुजरी। इस दौरान बड़ा हादसा हो गया। मशाल रैली समापन के दौरान मंच गिर गया। हादसे में मोहन मरकाम बाल-बाल बचे।
इस रैली में छग कांग्रेस प्रदेश प्रभारी और एआईसीसी की महासचिव कुमारी सैैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कई कांग्रेसी दिग्गज शामिल हुए। कुमारी शैलजा इस दौरान स्टेज में मौजूद नहीं थी जिससे वह बच गई। रैली के समापन के बाद मंच पर कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी चंदन यादव, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यख विजय पांडेय, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे। मंच गिरने से विधायक शैलेश पांडेय के पैर में चोट आई है।
Advertisement




