
रायपुर। राजधानी में बाइक से घूम-घूमकर लगभग दर्जनों मोबाइल लूटने वाले 2 शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा रायपुर के अलग-अलग स्थानों में बाइक से घूम-घूमकर राह चलते लोगों से मोबाइल फोन लूट की घटना को लगातार अंजाम दिया जा रहा था। आरोपियों द्वारा वर्तमान घटनाओं में लूटें 10 नग मोबाइल फोन आरोपियों कब्जे से बरामद किया गया । आरोपियों के कब्जे से लूट की कुल 10 नग मोबाइल फोन एवं लूट की घटना में प्रयुक्त 02 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 3 लाख रूपये जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी 01 अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 305/22 का अपराध किया गया है पंजीबद्ध तथा जप्त मोबाइल फोन में आरोपियों के विरूद्ध पृथक से थाना सरस्वती नगर में धारा 41(1+4) जा.फौ./392 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी ने 24 दिसंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया की शाम करीब 07.15 बजे प्रार्थी के बुआ का लड़का अपनी एक्टिवा वाहन से अपने घर चौबे कालोनी जा रहा था। इसी दौरान वीर शिवाजी नगर के पास अंधेरे का लाभ उठाते हुए 02 अज्ञात वाहन चालकों ने प्रार्थी के भाई के आंख में मिर्ची का पाउडर का घोल डालकर प्रार्थी के भाई के सिर पर लकड़ी के बैट से वार कर उसके जेब में रखे सैमसंग कम्पनी के मोबाईल फोन तथा नगदी रकम को लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 305/22 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जिसके बाद पुलिस ने घटना के संबंध में प्रार्थी तथा उसके भाई सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ अज्ञात आरोपियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने हेतु जिन वाहनों का उपयोग किया गया था उसकी भी जानकारी एकत्रित की जा रही थी। प्रकरण में अज्ञात आरोपियों के पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर लूट/चोरी के प्रकरणों में हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात अरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई की गुढ़ियारी निवासी शंकर सिंह ठाकुर उर्फ पन्ना जो थाना मौदहापारा से पूर्व में 20 मोबाईल फोन लूट/चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है एवं कुछ दिनों पूर्व ही जेल से बाहर आया है। शंकर सिंह ठाकुर उर्फ पन्ना को अन्य लड़को के साथ घटना स्थल के पास संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के शंकर सिंह ठाुकर उर्फ पन्ना की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर शंकर सिंह ठाकुर द्वारा अपने साथी महेश पथौड़े एवं 01 अन्य साथी के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त महेश पथौड़े की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी –
01. शंकर सिंह ठाकुर उर्फ पन्ना पिता भगत सिंह ठाकुर उम्र 21 साल निवासी कर्मा चौक रामनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।
02. महेश पाथौड़े उर्फ बॉबी पिता नीलकंठ पाथौड़े उम्र 21 साल निवासी काली मंदिर के पास सुदामा चौक कर्मा चौक थाना गुढ़ियारी रायपुर।




