Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR CRIME : राजधानी में ई-रिक्शा रुकवा कर की तोड़फोड़, फिर चालक से नगदी लूटकर हुए फरार, 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों पर कार्रवाई किया जा रहा है। इसके बावजूद गुंडे-बदमाशों में कानून का कोई भय नहीं नजर आ रहा है। रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने ई-रिक्शा रुकवाकर तोड़फोड़ की और चालक को चाकू मारने की धमकी देकर उसके पास से नगदी रकम लूट कर फरार हो गए। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकरी के अनुसार, प्रार्थी रिजवान खान ने थाना टिकरापरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 19.08.2022 को ई-रिक्शा चलाकर जब शाम को ई-रिक्शा का किराया देने संतोषी नगर मेमन रिक्शा वाले के पास गया था तभी शाम करीबन 07.00 बजे रास्ते में दुर्गा मंदिर पास सर्विस रोड शिव नगर में पहुंचा तब हुसैन बारले एवं नितिन दीप नामक दो व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी के ई-रिक्शा को हांथ देकर रूकवाये, प्रार्थी के ई-रिक्शा रोकने पश्चात् उक्त दोनो व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी को ई-रिक्शा तोड़फोड़ करने, चाकू मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी के जेब में रखे पर्स तथा नगदी रकम को लूट कर फरार हो गये। जिस पर आरोपी हुसैन बारले तथा नितिन दीप के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 483/22 धारा 392 भादवि. एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जिसके बाद पुलिस ने घटना के संबंध में प्रार्थी तथा आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करते हुए उनके छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी हुसैन बारले एवं नितिन दीप को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की नगदी रकम 3500 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी-

1. हुसैन बारले, निवासी- शिव नगर, टिकरापारा रायपुर।

2. नितिन दीप, निवासी- शिव नगर, टिकरापारा रायपुर।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close