Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

RAPE CASE : जनपद सदस्य के बेटे ने युवती के साथ किया रेप, फिर अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी, मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर में युवती से रेप का मामला सामने आया है। जहां युवती को आरोपी युवक किसी बहाने से भगा ले गया। उसके बाद उससे रेप किया। और बाद में उसे अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी भी दिया। लेकिन जैसे ही यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है। यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

जानकरी के अनुसार, मामले का आरोपी उमरिया निवासी सुनील कुमार जांगड़े रिम्स अस्पताल में काम करता है। वह क्षेत्र के जनपद सदस्य हृदयलाल जांगड़े का बेटा है। बताया गया है कि वह 13 अगस्त को काम करके लौट रहा था। उसी दौरान वह लड़की भी वहां रास्ते में खड़ी थी। इसी दौरान सुनील जांगड़े उसे अपने साथ मंदिर हसौद में कुछ काम है कहकर ले गया था। मगर वह उसे मंदिर हसौद नहीं ले जाकर अमरकंटक ले गया था।

इसके बाद उसने युवती से रेप किया। बाद में उसे लेकर वह घर आ गया। मगर युवक ने पहले ही उसे धमकी दी थी कि मैं तुम्हारी अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा। मेरी राजनीतिक पहुंच भी बहुत ज्यादा है। इसी बात से युवती डरी हुई थी, लेकिन उसने हिम्मत दिखाकर पुलिस से मामले की शिकायत की और इस पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को बताया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close