Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

15 अगस्त को सीएम भूपेश बघेल 43 पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से करेंगे सम्मानित

रायपुर। देश में आजादी का अमृत महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर आज फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने रिहर्सल में ध्वजारोहण किया एवं सलामी भी ली।

स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड पर गौरव राम प्रवेश के नेतृत्व में 13 प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट करेंगी। बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, सीएएफ, होम गार्ड, एनसीसी और पुलिस बल, पुलिस बैंड प्लाटून मार्च पास्ट करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस समारोह में 43 पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से सम्मानित करेंगे। पुलिस पदक, वीरता पदक, सुधारात्मक सेवा पदक, केन्द्रीय गृह मंत्री मेडल और राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य सरकार की सुराजी गांव योजना में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 3 गौठानों को भी पुरस्कृत करेंगे। जिले के आरंग विकासखण्ड के चटौद गौठान को भी पुरस्कार मिलेगा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close