Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

पेड़-पौधों को राखी बांधकर तृतीय लिंग समुदाय ने मनाया रक्षाबंधन

रायपुर। गरिमा गृह सरोना के समीप तृतीय लिंग समुदाय के लोगों ने पेड़ पौधों को तिलक लगाया प्रणाम किया और राखी बांधकर कृतज्ञता व्यक्त किया। पेड़ पौधों के सुरक्षा करने के लिए सभी साथी वचनबद्ध हुए।

छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति के सचिव रवीना बरीहा ने कहा की हमें प्रकृति की हर परिस्थिति में संरक्षण करना होगा तभी हम बीमारियों से बच सकते है।

मितवा के सदस्य देव ने कहा की अक्सर हम अपने आस पास की चीजो की कृतज्ञता व्यक्त करना भूल जाते है पेड़ पौधे नहीं होते तो ऑक्सीजन नहीं मिलता और हमारा जीवन नहीं होता। इसी लिए प्रकृति को सहेज कर रखना हमारी जिम्मेदारी है।

बिंदिया ने बताया कि मितवा समिति तृतीय लिंग व्यक्तियों का सामुदायिक संगठन है। समिति के सदस्य प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के दिन प्रकृति को अपना भाई मानकर यह त्यौहार मनाते हैं। इस अवसर में समुदाय के व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close