छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहेल्थ
CG CORONA BREAKING : 2 की मौत, प्रदेश भर में मिले 658 कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीजों में लगातार वृद्धि हो रही है। रोजाना बड़े संख्या में कोरोना संक्रमित पाए जा रहे है। आज प्रदेश भर में 10 हजार 216 सैम्पलों की जांच हुई। जिसमें से कुल 658 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 6.44 प्रतिशत है। नए मरीज को मिलाकर अब राज्य में कुल 3440 कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंच गई है। वहीं कुल 492 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही कुल 2 मरीजों की मौत भी हुई है, जो अन्य बीमारियों से ग्रसित थे।
आज मिले मरीज के बाद प्रदेश में अब तक 11 लाख 65 हजार 683 कोरोना मरीज पाए गए हैं और 11 लाख 48 हजार 177 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से जान गवाने वालों की संख्या 14066 है।
देखिए जिलेवार आंकड़े-

Advertisement



