Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG CRIME : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, छोटे भाई के परिवार ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, दो भतीजियां घायल

बिलासपुर। जमीन विवाद के कारण एक भाई ने अपने ही बड़े भाई के परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में आरोपी के भाई औऱ भाभी की मौत हो गई। जबकि दो भतीजियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, जरहाभाठा ओमनगर के बैदु गैरेज के पास रहने वाले दीपक गढ़ेवाल (42) चार भाई थे। इसमें एक भाई ने शादी नहीं की, जबकि एक छोटे भाई की मौत हो चुकी है। दीपक अपनी पत्नी पुष्पा (40), बेटी हर्षिता (20) व रोशनी गढ़ेवाल (23) के साथ रहता था। पड़ोस में ही उसका सबसे छोटा भाई ओम प्रकाश गढ़ेवाल (40) अपनी पत्नी संगीता गढ़ेवाल (39) व दो नाबालिग बेटियों के साथ रहता है। परिवार की सकरी के ग्राम पांड़ में 7 एकड़ पैतृक जमीन है। इसे ही लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा है।

दीपक के छोटे भाई की पत्नी नीलम ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह उसके जेठ-जेठानी अपने हिस्से के खेत में धान की बुआई करने के लिए पांड़ गए थे। वहां ओम प्रकाश पहले से गुंडे लेकर पहुंचा था। उन लोगों ने जेठ-जेठानी को खेत से भगा दिया। वहां से लौटने के बाद जेठ दीपक अपनी पुष्पा के साथ सकरी थाने शिकायत करने पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया, पर किया कुछ नहीं। इसके चलते वह घर लौट आए।

नीलम ने पुलिस को बताया कि घर लौटते ही ओम प्रकाश उसकी पत्नी संगीता व उनकी नाबालिग बेटियों ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही ही देखते चारों ने मिलकर तलवार, कुल्हाड़ी और रॉड से हमला कर दिया। उन्होंने दीपक व पुष्पा की हत्या कर दी। वहीं उनकी दो बेटियां हर्षिता और रोशनी घायल हो गई हैं। उन्हें इलाज के लिए CIMS में भर्ती कराया गया है। नीलम ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके एक जेठ और हैं, जो दीपक के ही परिवार के साथ रहते थे। ओम प्रकाश अपने भाइयों की जमीन हड़पना चाहता था।

इस खूनी संघर्ष में आरोपी ओम प्रकाश और उसकी पत्नी भी घायल हो गई हैं। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद ओम प्रकाश व उसकी पत्नी व बेटियां थाने पहुंच गईं। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। दोनों पति पत्नी के शव और घायल लड़कियों को CIMS भेजा गया। पुलिस ने मामले में आरोपी ओमप्रकाश, संगीता व उनकी दो नाबालिग लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close