Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़हादसा

भिलाई स्टील प्लांट के बार एंड रॉड मिल में लगी भीषण आग, सरिया उत्पादन पूरी तरह से ठप

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट के बार एंड रॉड मिल में भीषण आग लग गई। जिसे कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया। गनीमत रही कि कोई भी कर्मचारी हादसे में घायल नही हुआ। हादसे के कारण यहां के सरिया उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया है।

प्लांट के अंदर बार एंड रॉड मिल में बुधवार को रोज की तरह प्रोडक्शन का काम चल रहा था। रात 9 बजे के करीब यहां अचानक आग लग गई। जिसके बाद कर्मचारी भागने लगे। वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तुरंत इसकी सूचना फायर सेफ्टी विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बीआरएम के कार्मिकों के मुताबिक बीजीबी लाइन-2 के सेलर में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। आग लगने से वहां के हाइड्रोलिक, लुब्रिकेशन लाइन का पाइप जल गया। इससे आग की लपटें काफी तेज हो गईं। चपेट में आने से सभी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट जल गए। मिल के चारों तरफ धुआं फैल गया। आग से करोड़ों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। वहां का इलेक्ट्रिकल और हाइड्रोलिक सिस्टम भी पूरी तरह से जल गया है।

आग लगने से मिल में सरिया उत्पादन ठप हो गया है। यहां पहले 12 एमएम की सरिया का उत्पादन हो रहा था। आग की सूचना मिलते ही मौके पर बीएसपी के अधिकारी और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के लोग पहुंचे। कर्मचारियों के मुताबिक आग से कंट्रोल पैनल में अगर ज्यादा नुकसान हुआ होगा तो सरिया उत्पादन काफी लंबे टाइम तक बाधित हो सकता है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close