Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बिलासपुर

आरक्षक के 4 माह के बेटे को बचाने के लिए चाहिए 22 लाख रूपए, IG ने आर्थिक मदद करने SP को दिया निर्देश

बिलासपुर। वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में एक आरक्षक के चार माह के बेटे के लिवर ट्रांसप्लांट व ऑपरेशन के लिए आर्थिक मदद की मांग को स्वीकारते हुए IG रतनलाल डांगी ने SP को राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं। बच्चे के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए 22 लाख रुपयों की जरूरत है।

रेंज में पदस्थ पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों और उनके परिजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए IG रतन लाल डांगी ने शुक्रवार की सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बिलासपुर के सरकंडा थाने में पदस्थ आरक्षक हितेश जोशी ने IG डांगी को बताया कि उसके चार माह के बेटे का लिवर खराब है। डॉक्टर ने बच्चे का लिवर ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी है। बच्चे का इलाज दिल्ली के गंगाराम हास्पिटल में चल रहा है।

आरक्षक ने बताया कि लिवर ट्रांसप्लांट में करीब 22 लाख रुपए खर्च आएगा। डॉक्टरों ने उसे रुपयों का इंतजाम करने के लिए कहा है। उसने अपने मासूम बेटे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। उसकी बातों को सुनने के बाद IG डांगी ने शीघ्र ही आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान IG डांगी ने SP पारुल माथुर को निर्देशित किया कि कार्यालय स्तर पर जिन-जिन मदों से आरक्षक को आर्थिक सहायता दी जा सकती है, उसकी स्वीकृति करते हुए अन्य माध्यमों से भी आर्थिक सहायता के लिए आवश्यक पहल की जाए।

इस वर्चुअल कार्यक्रम में पुलिस अफसर और जवानों के साथ ही उनके परिजन भी ऑनलाइन जुड़े और पारिवारिक समस्याएं भी गिनाई। उन्होंने अपनी निजी व कार्य क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को सामने रखा। इस दौरान बिलासपुर से सात, रायगढ़ से तीन, जांजगीर-चाम्पा से तीन, कोरबा से पांच, मुंगेली से तीन और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से पांच अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिजन शामिल हुए और समस्याएं बताई, जिन्हें हल करने के लिए आश्वासन दिया गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close