Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़

CG BREAKING : बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर पड़ी GST Raid, इन नामी सेठों पर टैक्स चोरी का आरोप

बिलासपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नामी तेल और कपड़ा व्यापारियों के ठिकानों पर सेंट्रल GST का छापा पड़ा है। एक तरफ मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व तेल कारोबारी देवीदास वाधवानी के खिलाफ नकली तेल का फर्जी बिल सहित टैक्स चोरी करने के अन्य मामलों की शिकायत की गई थी। वहीं दूसरी तरफ प्रतिष्ठित कपड़ा कारोबारी भारत होजियरी के संचालक पर भी टैक्स चोरी करने का आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार व्यापार विहार स्थित वाधवानी ट्रेडर्स में GST की टीम ने दबिश दी है। वाधवानी ट्रेडर्स तेल, शक्कर विक्रेता है। सेंट्रल GST की टीम दस्तावेज खंगाल रही है। इधर शहर के कपड़ा कारोबारी भारत होजियरी में भी GST की छापेमार कार्रवाई जारी है। छत्तीसगढ़ के टॉप कारोबारियों में भारत होजियरी का नाम शामिल है। बिलासपुर में सेंट्रल GST की रेड से व्यपारियों में खलबली मची हुई है.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close