देश
Gold Price Update : सोने-चांदी के रेट में आई गिरावट, इतने रुपये हुआ सस्ता, जानें क्या है आज का भाव

Gold Price Update : शादी के सीजन में अगर आप भी सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए आज अच्छी खबर है। आज एकबार फिर सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना 112 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 6 रुपये प्रति किलो की मामूली कमी दर्ज की गई है। फिलहाल सोना और चांदी करीब 51000 रुपये और 61000 रुपये की दर से मिल रही है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह आज 24 कैरेट सोना 51205 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 46904 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38404 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29955 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
Advertisement




