[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

नीतिश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई और शुभकामनाएं

नई दिल्ली। Nitish Kumar Rajya Sabha Oath Ceremony: लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री के पद में रहने के बाद आज नीतिश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन उन्हें उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। इससे पहले उन्होंने संसद भवन में राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा से मुलाक़ात की। जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण और अर्जुन राम मेघवाल जैसे दिग्गज केंद्रीय मंत्री और बिहार एनडीए के कई नेता उपस्थित रहे।

Read More: आयुष्मान योजना के नियमों में अनदेखी पड़ी भारी, प्रदेश के 59 अस्पतालों पर गिरी गाज, 33 हॉस्पिटल आयुष्मान योजना से बाहर 

वहीं पीएम मोदी ने नीतिश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि,’नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।’

Read More: न्यायिक मजिस्ट्रेट को मिली परिवार समेत जान से मारने की धमकी, मांगी गई फिरौती, कार्यप्रणाली पर लगाए गंभीर आरोप 

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath Ceremony: बता दें कि,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चारों सदन का सदस्य बनने का रिकॉर्ड बनाया है। वो पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं, जबकि इसके पहले लोकसभा, बिहार विधान परिषद और 2 बार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार 14 अप्रैल को सीएम के पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद बिहार का अगला सीएम कौन होगा यह चर्चा होने लगी है।

सौजन्य ANI

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close