[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़

CG NEWS : गौ तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 10 मवेशियों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 

बलरामपुर : गौ तस्करी के खिलाफ विजयनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 10 नग मवेशियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी देर रात भारी बारिश के बीच जंगल के रास्ते मवेशियों को झारखंड के बूचड़खाने ले जाने की तैयारी में था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल के रास्ते मवेशियों की तस्करी की जा रही है। इस पर विजयनगर पुलिस ने तुरंत सर्चिंग अभियान चलाया, जो घंटों तक चला। कठिन हालात और बारिश के बावजूद पुलिस ने साहसिक कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया।

 

READ MORE : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था जूनियर इंजीनियर, निलंबित कर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में किया गया अटैच

जानकारी के अनुसार, तस्कर ने पकड़ से बचने के लिए पुलिसकर्मियों की आंखों में लेजर लाइट मारकर उन्हें डिस्टर्ब करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए उसे काबू में कर लिया।

 

READ MORE : CG NEWS : नाले से होकर स्कूल जा रहे बच्चों की जान जोखिम में, पुलिया नहीं बनने से हर दिन खतरे का सफर

फिलहाल आरोपी के खिलाफ गौ तस्करी और पुलिस पर बाधा पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और मवेशियों को सुरक्षित किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close