Kangana Ranaut Saree Look: ऑरेंज साड़ी में दिखा कंगना रनौत का रॉयल अंदाज, ट्रेडिशनल लुक ने जीता फैंस का दिल
मुंबई। Kangana Ranaut Saree Look: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने शानदार एथनिक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सामने आई तस्वीरों में कंगना ऑरेंज और गोल्डन शेड की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं, जिसमें उनका पारंपरिक और शाही लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
इस लुक में कंगना ने ऑरेंज बॉर्डर वाली हल्के गोल्डन रंग की साड़ी पहनी है, जिस पर रंग-बिरंगे फ्लोरल डिजाइन बने हुए हैं। साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज कैरी किया है, जो उनके पूरे लुक को और भी आकर्षक बना रहा है। खुले बाल, हल्का मेकअप और डायमंड ज्वेलरी ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।
तस्वीर में कंगना बेहद आत्मविश्वास के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। उनका यह ट्रेडिशनल अंदाज भारतीय संस्कृति और फैशन का बेहतरीन मिश्रण पेश करता है। सोशल मीडिया पर भी उनके इस लुक की जमकर तारीफ हो रही है और फैंस इसे “एलिगेंट” और “रॉयल” बता रहे हैं।
Kangana Ranaut Saree Look: बता दें कि, कंगना रनौत अक्सर अपने फैशन सेंस और पारंपरिक परिधानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। चाहे कोई सार्वजनिक कार्यक्रम हो या सांस्कृतिक आयोजन, वह भारतीय परंपरा को अपने पहनावे के जरिए खास पहचान देती हैं।



