
दुर्ग- बुधवार को एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर क्रिकेट मैच खेलने के दौरान दो टीमों के बीच विवाद बढ़ गया. जिससे एक पक्ष ने गोली चला दी.मामला दुर्ग के अमलेश्वर थाना के मोतीपुर सांकरा का है. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. वही पुलिस वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं.
टाटीबंध से कुछ लोग क्रिकेट मैच खेलने अमलेश्वर के सांकरा के मैदान गए थे.खिलाड़ी के आउट होने पर वहां मौजूद अन्य खिलाड़ियों में से कुछ लोगों ने अपनी कार में रखे पिस्टल से गोली चला दी.
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के टाटीबंध से क्रिकेट मैच खेलने गए अधेड़ व्यक्तियों ने पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी. पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची. जहां आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है.
Advertisement




