[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

एक-दूसरे की शर्त मनवाने में लगे अमेरिका और ईरान, क्या लंबे समय से चल रहे इस तनाव का निकलेगा कोई समाधान?

US-Iran Peace Talks: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युध्द को लेकर आज पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आज शांति वार्ता रखी गई। अमेरिका की तरफ से इस बातचीत का नेतृत्व जेडी वेंस कर रहे हैं, जबकि ईरान की तरफ से संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ अगुआई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ही देश वार्ता शुरू करने से पहले एक दूसरे से कुछ शर्तों को मनवाने में लगे हैं। इस वार्ता को शुरू करने के लिए पाकिस्तान के पीएम ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल से पहले अलग-अलग बात कर चुके हैं। लेकिन अब तक कोई नतीजा सामने नहीं आया है।

Read More: शांति की पहल या नया मोड़? अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता आज, इस्लामाबाद पर टिकी दुनिया की नजर 

वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने ईरान से बात करने से पहले शर्त रखी थी कि,एक टेबल पर बैठककर वार्ता तभी शुरू होगी जब होर्मुज को खोला जाएगा। हालांकि, इसे लेकर ईरान अभी तक तैयार नहीं दिख रहा है। वहीं ईरान ने भी अमेरिका के समक्ष कतर में जब्त अपनी संपत्ति को छोड़ने की मांग की थी। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि फिलहाल ईरान होर्मुज में बिछाई गई बारूदी सुरंगों की लोकेशन खुद भूल गया है। वहीं अमेरिका की तरफ से उन दावों को भी खारिज कर दिया गया है जिसमें कहा गया था था कि वह ईरानी संसाधनों को आजाद कर देगा। अमेरिका का कहना है कि, ईरान के साथ किसी तरह की वित्तीय ढील पर सहमति नहीं बनी है।

Read More: जब आमने-सामने आए पीएम मोदी और राहुल गांधी, खूब हुई बातचीत, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो 

US-Iran Peace Talks:  बता दें कि, यह वार्ता स्थायी युद्धविराम की दिशा में आखिरी और सबसे बड़ा मौका है। पूरे मिडिल ईस्ट की शांति इस बैठक के नतीजों पर टिकी है। पाकिस्तान इस महावार्ता की मेजबानी कर रहा है और उसकी कोशिश है कि लंबे समय से चल रहे इस तनाव का कोई पक्का समाधान निकले। हालांकि, अभी तक इस शांति वार्ता को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं है। ऐसे में कुछ भी कहना मुश्किल है। कहा जा रहा है कि, सीजफायर वार्ता कवर करने पहुंचे पत्रकारों को भी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है। बताया गया कि, ये शांति वार्ता कब और कहां हो रही है इसकी भी जानकारी नहीं है। शहर में आवाजाही पूरी तरह बंद है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close