[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़धर्मबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

हनुमान जयंती पर इस विधि से करें बजरंगबली की पूजा, जीवन में चल रही समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Hanuman Jayanti 2026: देशभर में आज 2 अप्रैल को अनुमान जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में श्रध्दालुओं का तांता लगा हुआ है। हर कोई राम भक्त हनुमान की भक्ति में लीन है। मंदिरों में जय श्री राम और जय बजरंग बली के जयकारे गूंज रहे हैं। मान्यता है कि, भगवान हनुमान का जन्म चैत्र पूर्णिमा के दिन हुआ था। इसलिए इस दिन उनकी पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है। तो चलिए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि क्या है। सही विधि और शुभ मुहूर्त में पूजा करने से जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

Read More: BJP ऑफिस के बाहर हुए बम ब्लास्ट का वीडियो आया सामने, इस संगठन ने ली धमाके की जिम्मेदारी, शहरभर में अलर्ट जारी 

शुभ मुहूर्त

मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी का जन्म सुबह के समय हुआ था इसलिए उनकी पूजा भी सुबह के समय करना शुभ माना जाता है। पहला मुहूर्त सुबह 6 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 44 मिनट तक मिलेगा। इसके बाद शाम को 6 बजकर 39 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 6 मिनट तक पूजा का दूसरा मुहूर्त करेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहने वाला है।

इस मंत्र का करें जाप

”मनोजवं मारुत तुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥”

Read More: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, प्रदेश के कई इलाके में गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज आंधी

Hanuman Jayanti 2026:  पूजा विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल या केसरिया रंगा का साफ वस्त्र पहनें ।
घर के मंदिर या पूजा स्थान को साफ करके हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
भगवान का ध्यान करके व्रत और पूजा का संकल्प लें। दीप जलाएं और हनुमान जी का ध्यान करें। सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। इसके बाद गुड़-चना, लड्डू (विशेषकर बूंदी के लड्डू) चढ़ाएं। तुलसी पत्ता भी अर्पित कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ भी शुभ माना जाता है। कपूर या घी का दीपक जलाकर आरती करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close