[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

राजधानी रायपुर में महिला आरक्षक की संदिग्ध मौत,पुलिस क़्वार्टर में मिली लाश

प्रविंस मनहर/रायपुर -राजधानी रायपुर में महिला आरक्षक की संदिग्ध शव मिला हैं,यह घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस क्वार्टर की है। मिली जानकारी के अनुसार,मृतिका महिला पुलिसकर्मी की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है,जो पुलिस कॉलोनी में निवासरत थीं। शनिवार रात करीब 8:30 बजे उनका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला,जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का,दोनों ही पहलुओं पर जांच की जा रही है। वही पुलिस द्वारा उनके सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close