एक बार फिर सक्रिय हुआ मानसून, गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश
रायपुर। CG Today Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से सक्रिय हो चुका है। दिनभर धूप रहने के बाद शाम होते ही बारिश शुरू होने लगती है। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ में बुधवार को भी पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है, जबकि गुरुवार सुबह से भी कई जिलों में झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है।
बता दें कि, मौसम विभाग के मुताबिक केवल कोरिया, सूरजपुर, जांचगीर-चांपा, बलरामपुर और कोरबा को छोड़कर बाकि के सभी जिलों में 11 सितंबर को अच्छी बारिश होने के आसार हैं। वहीं आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छाएं हुए और हवाएं चल रही है। जिसे देखते हुए कई स्थानों पर बिजली और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताएं जा रही है।
CG Today Weather: मौसम विभाग ने 10 सितंबर से आगामी पांच दिनों तक प्रदेश में अच्छी बारिश की चेतावनी दी है। खासकर बस्तर संभाग के जिलों में तेज बारिश की संभावना है, वहीं सरगुजा, कोरबा, बलरामपुर, रायगढ़, जशपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में भी बुधवार को अच्छी बारिश हो सकती है।




