[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नेशनल हाईवे -930 पर चक्काजाम,ड्रेनेज सिस्टम सुधार की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना प्रदर्शन

प्रविंस मनहर/रायपुर – बालोद जिले में NH‑930 मुख्य मार्ग पर उस समय यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया,जब नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षद धरने पर बैठ गए। जनप्रतिनिधियों ने NH विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विभागीय कार्रवाई और ड्रेनेज सिस्टम में सुधार की मांग की। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से स्थानीय बस स्टैंड के व्यापारी जलभराव की समस्या से परेशान हैं। सड़क निर्माण के दो वर्ष बाद भी बस स्टैंड के पास नाली का निर्माण सही तरीके से नहीं होने से स्थानीय लोगों में लगातार नाराजगी बनी हुई थी। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर चक्काजाम कर दिया गया। धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही NH विभाग, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन द्वारा आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन जनप्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर चिलचिलाती धूप में भी आंदोलन स्थल पर डटे हुए हैं। धरना और चक्काजाम के चलते NH-930 पर आवाजाही पूरी तरह ठप्प हो गई, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close