
कांकेर: शहर में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाई साइलेंसर युक्त बुलेट और मोटरसाइकिलों के खिलाफ यातायात पुलिस कांकेर ने विशेष अभियान चलाया। शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 23 बाइक चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
इस दौरान पुलिस ने मॉडिफाई साइलेंसर को वाहनों से निकालकर जब्त भी किया। साथ ही बुलेट और बाइक चालकों को भविष्य में तेज आवाज वाले साइलेंसर का प्रयोग न करने की समझाइश दी गई।
यातायात पुलिस का कहना है कि ऐसे शोरगुल फैलाने वाले वाहनों पर आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। यह कार्रवाई लोगों की शांति और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।
Advertisement




