पोषण पखवाड़ा-2026 की शुरुआत आज से शुरू, अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं और बच्चों की होगी स्वास्थ्य जांच
रायपुर। Poshan Pakhwada 2026: छत्तीसगढ़ में आज से 8वें पोषण पखवाड़ा-2026 की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 23 अप्रैल तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा। इस दौरान “कुपोषण मुक्त भारत” के संकल्प को मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा। इस वर्ष पखवाड़े की थीम जीवन के पहले 6 वर्षों में बच्चों के मस्तिष्क विकास पर केंद्रित है।
इसमें प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जहां पोषण, स्वच्छता और सही आहार को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी। साथ ही अन्नप्राशन, गोदभराई और पोषण परामर्श जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।
Poshan Pakhwada 2026: बता दें कि, सरकार ने इस अभियान में विभिन्न विभागों को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य उद्देश्य कुपोषण दर में कमी लाना और प्रदेश में मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना है।




