[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशक्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

नीले ड्रम का यूटर्न… बेटे ने पिता की हत्या कर किए शव के टुकड़े, फिर नीले ड्रम में भरी लाश, हत्याकांड से इलाके में दहशत

लखनऊ। Lucknow Hatyakand: मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। जहां पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेम शाहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया था। ऐसा ही एक मामला लखनऊ से सामने आया है। जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

दरअसल, लखनऊ के आशियाना इलाके का सेक्टर एल में 21 वर्षीय अक्षत प्रताप सिंह जो की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।  पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिता उस पर नीट की तैयारी को लेकर दबाव बना रहे थे। करियर और पढ़ाई के दबाव ने अक्षत के भीतर ऐसी नफरत भरी कि उसने अपने ही पिता को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। बीते 20 फरवरी को शराब कारोबारी और पैथोलॉजी संचालक मावेंद्र सिंह को उसी के ही बेटे अक्षत ने लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी।

इसके बाद शव को घसीटते हुए ग्राउंड फ्लोर पर ले गया, जहां कोई नहीं रहता था। पहले उसने शव को छूपाने के लिए गोमती नदी में फेंकनी की योजना बनाई, लेकिन वजन ज्यादा होने की वजह से उसने शव को आरी से काटकर टुकड़े कर दिए। दोनों हाथ और पैर काट दिए और सदरौना इलाके में फेंक आया। जबकि, धड़ को घर के अंदर ही स्लीपिंग बैग में भरक नीले ड्रम में छिपा दिया। ताकि बाद में उसे भी कहीं दूर फेंक सके, लेकिन ये राज ज्यादा दिन छिप नहीं सका।

दर्ज कराई गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट

वहीं घटना के वक्त आरोपी अक्षत की बहन कमरे में सो रही थी। गोली की आवाज सुनकर कमरे में पहुंची तो पिता का शव कमरे में पड़ा था। लेकिन अक्षत ने अपनी बहन को किसी को बताने पर उसे भी जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद बड़े ही शातिर तरीके से अक्षत ने पुलिस को गुमराह करने के लिए 20 फरवरी को ही पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई । जब पुलिस ने घर के सदस्यों से बारीकी से पूछताछ शुरू की, तो अक्षत के संतुष्ट पूर्वक बयान न मिलने से पुलिस को शक हुआ। पहले उसने इसे सुसाइड बताने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो उसने सारा सच उगल दिया।

बचपन में हो गई थी मां की मौत

Lucknow Hatyakand: बताया गया कि, मानवेंद्र सिंह पिछले 12 सालों से इस कॉलोनी में रह रहे थे और स्वभाव से काफी अच्छे व्यक्ति माने जाते थे। जो की एक शराब और पैथोलॉजी के बड़े कारोबारी थे। पड़ोसियों के मुताबिक, अक्षत की मां की मौत बचपन में ही हो गई थी, जिसके बाद वह बेहद अड़ियल, जिद्दी और बागी स्वभाव का हो गया था। वहीं इस घटना ने पूरे आशियाना इलाके को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस ने आरोपी अक्षत को हिरासत में ले लिया है. उसके खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close