Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी में बेखौफ बदमाशों का आतंक, बीच सड़क मारपीट कर लहराया चाकू, देखें वीडियो

रायपुर। Raipur Viral Video: राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद भी गुंडे बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। शहर में आए दिन लूट,मारपीट, चाकूबाजी की वारदात सामने आती रहती है। ऐसा ही एक मामला राजधानी के लाखेनगर चौक से सामने आया। जहां विवाद के दौरान एक युवक ने चाकू निकाल लिया जिससे की इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, कल लाखेनगर चौक में दोनों ने सारे आम बीच सड़क में मारपीट की इस दौरान एक  युवक ने चाकू निकाल लिया और लहराने लगा। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Raipur Viral Video:वहीं  सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया। यह मामला पश्चिम सब-जोन के आज़ाद चौक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close