छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
विधानसभा की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में विधायक भोला राम साहू ने मांगा जल संसाधन विभाग के कार्यों का ब्योरा
रायपुर। CG Vidhan Sabha 2026: छत्तीसगढ विधानसभा की दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रश्नकाल में विधायक भोला राम साहू ने खुज्जी विधानसभा से जुड़े जल संसाधन विभाग के कार्यों का ब्योरा मांगा। उन्होंने वर्ष 2024-25 और 2025-26 के बजट में हुई प्रशासकीय स्वीकृतियों की जानकारी भी चाही।
CG Vidhan Sabha 2026: इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि, बजट वर्ष 2024-25 में 16 कार्य और 2025-26 में 1 कार्य बजट में शामिल है। उन्होंने कहा कि इनमें से 15 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। विधायक भोला राम साहू ने पूछा कि शेष कार्य कब तक पूरे होंगे? मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि फिलहाल समय-सीमा बताना संभव नहीं है, लेकिन कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा।
Advertisement




