सुकमा में विज्ञान की नई उड़ान, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साइंस पार्क बना नवाचार का केंद्र
सुकमा। Sukma Science Park: सुकमा में शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में एक नई शुरुआत देखने को मिल रही है। वर्ष फरवरी 2016 में स्थापित राज्य का पहला साइंस पार्क, जो कोविड-19 महामारी के कारण लगभग तीन वर्षों तक बंद रहने से जर्जर हो गया था, अब फिर से आधुनिक रूप में विद्यार्थियों के लिए खोला गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में साइंस पार्क का पुनर्विकास किया गया है। इसे अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित कर एक इंटरएक्टिव लर्निंग हब के रूप में तैयार किया गया है।
Read More: सुकमा में बदलाव की बयार, बंदूक छोड़ मुख्यधारा में लौटे 2392 नक्सली, कौशल प्रशिक्षण से संवर रहा भविष्य
आधुनिक सुविधाओं से लैस पार्क
पुनर्निर्मित साइंस पार्क में अब विद्यार्थियों के लिए वीआर (Virtual Reality), STEM लैब, मैथ लैब, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी लैब जैसी उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध हैं। ये सुविधाएँ बच्चों को प्रयोगात्मक और रोचक तरीके से विज्ञान सीखने का अवसर प्रदान कर रही हैं।
“साइंस एक्सप्रेस” से बच्चों तक पहुंच
सुदूर ग्रामीण इलाकों के बच्चों को विज्ञान से जोड़ने के लिए “साइंस एक्सप्रेस” बस चलाई जा रही है, जो उन्हें साइंस पार्क तक लाती है। इससे दूरदराज के विद्यार्थियों को भी आधुनिक शिक्षा संसाधनों का लाभ मिल रहा है।
कार्यशालाओं में बढ़ रही भागीदारी
यहाँ आयोजित विभिन्न साइंस वर्कशॉप्स में बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। गतिविधि-आधारित शिक्षण के जरिए उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण (Scientific Aptitude) विकसित किया जा रहा है।
नवाचार का उभरता केंद्र
सुकमा का यह साइंस पार्क अब केवल एक शैक्षणिक स्थल नहीं, बल्कि सीखने, प्रयोग और नवाचार को बढ़ावा देने वाला प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।




