Breaking news
Advertisement
korbaक्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

गोवा से लौटे पति ने की पीट-पीट कर पत्नी की हत्या, इस बात को लेकर हुआ था विवाद, जानें वजह

कोरबा। Korba Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मुड़धोवा गांव में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने लाठी-डंडो से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, मामला कोरबा के  बालको थाना क्षेत्र के मुड़धोवा गांव का है। यहां रहने वाले फूलजेन तिर्की जो की गोवा में काम करता था और रात में ही घर लौटा था। तभी घर पहुंचने पर पत्नी से जहाँ पति नें चरित्र शंका को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बात मारपीट पर उतर आई। जिसके बाद आरोपी पति ने पत्नी पर लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे की महिला की मौत हो गई।

Korba Crime News: वहीं घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। बताया गया कि, महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतका की गीता तिर्की रूप में हुई है,जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close