[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सदन में मंत्री और विधायक के बीच तीखी नोकझोंक, गरमाया मेकाहारा में मशीन खरीदी का मुद्दा

रायपुर। Ajay Chandrakar and Shyam Bihari Jaiswal Clash : छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही की शुरूआत आज हंगामेदार हुई वहीं सदन में मेकाहारा में करोड़ों रुपये की मशीन खरीदे जाने और अब तक शुरू नहीं हो पाने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा।

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को घेरते हुए सवाल किया कि आखिर मशीन कहां है और अब तक चालू क्यों नहीं हो पाई? चंद्राकर ने तंज कसते हुए पूछा – “मशीन हवा में है या पाताल में है?”

Ajay Chandrakar and Shyam Bihari Jaiswal Clash : इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब दिया कि मशीन पूर्ववर्ती सरकार के समय खरीदी गई थी और फिलहाल मेकाहारा में ही रखी हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है, जांच पूरी होने के बाद ही मशीन को शुरू किया जाएगा। मुद्दे को लेकर सदन में सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close