Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

गांव के 140 लोगों ने की घर वापसी, अपनाया सनातन धर्म, विधायक भावना बोहरा ने पांव पखारकर किया स्वागत

पंडरिया। CG Ghar Wapsi Campaig: धर्मांतरण का मुद्दा हमेशा से सुर्खियों में बना रहा है। छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले कवर्धा में धर्मांतरण पर लगातार चर्चा होती रही है। वहीं धर्मांतरण के मुद्दे ने कवर्धा में समय-समय पर ध्यान खींचा। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पंडरिया विधायक भावना बोहरा लगातार लोगों के बीच अभियान चला रही है। जिसके परिणास्वरूप 100 से भी ज्यादा लोगों ने घर वापसी की है।

बता दें कि, यह कार्यक्रम ग्राम कुल्हीडोंगरी में प्राथमिक शाला के पास आयोजित संस्कृति गौरव सम्मान और अभिनंदन समारोह के दौरान संपन्न हुआ। स्थानीय भाजपा विधायक भावना बोहरा ने कार्यक्रम में पहुंचकर परंपरागत रूप से पांव पखारकर सभी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आदिवासी अंचलों में चलाए जा रहे धर्मांतरण विरोधी अभियान के तहत अब तक लगभग 500 लोगों की अपने मूल धर्म में वापसी कराई जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि, घर वापसी के दौरान आदिवासी परिवारों के सदस्यों ने अपने मूल धर्म और परंपराओं में पुनः विश्वास व्यक्त करते हुए समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया। यह केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अस्मिता, सामाजिक एकता और आत्मगौरव से जुड़ा व्यापक सामाजिक अभियान है। डबल इंजन भाजपा सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से वनांचल क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन आया है। निरंतर संवाद, जनसंपर्क, पारदर्शी विकास कार्यों और विश्वास निर्माण के प्रयासों ने ऐसा वातावरण बनाया है, जिससे जनजातीय परिवार पुनः अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर लौट रहें हैं।
CG Ghar Wapsi Campaig: हमारा संकल्प है कि वनांचल का प्रत्येक परिवार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मानजनक जीवन से जुड़े। कुल्हीडोंगरी का यह आयोज केवल घर वापसी नहीं, बल्कि सांस्कृतिक आत्मविश्वास और विकास के समन्वय का प्रतीक है। वनांचल के जनजातीय परिवार आज अपनी परंपराओं से पुनः जुड़ते हुए विकास की मुख्यधारा में सहभागी बन रहे हैं यही इस पहल का मूल उद्देश्य है। इस अवसर पर आदिवासी समाज के वरिष्ठजन, भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close