लड़के नहीं लड़कियां बनी नशे की सप्लायर, गांजा तस्करी करते दो बहनें गिरफ्तार, कार-मोबाइल समेत लाखों का माल जब्त
बिलासपुर। Bilaspur Ganja Taskari: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीसीयू (Anti Crime & Cyber Unit) और थाना सरकंडा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों महिलाएं अलग-अलग नाम बदलकर विभिन्न क्षेत्रों में गांजा बिक्री का अवैध कारोबार कर रही थी।
Read More: अब वैश्विक बाजार में महकेगी बस्तर की इमली, ‘दंडकारण्य फूड्स’ यूनिट से बदलेगी हजारों परिवारों की तकदीर
बताया गया कि, दोनों आरोपी आपस में बहनें हैं। जिनकी पहचान मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी और सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव के रूप में हुई है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 01 कार, 02 स्कूटी, 06 किलो गांजा (अलग-अलग पैकेट में), 02 मोबाइल फोन, 02 घड़ियां, 5,98,030 रुपए नकद सहित कुल 15,78,030 रुपए जब्त किए हैं।
Read More: राजधानी में झुलसाने वाली गर्मी, 41°C पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट
Bilaspur Ganja Taskari: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, दोनों आरोपी महिलाएं कार और स्कूटी का उपयोग कर गांजा की सप्लाई और बिक्री करती थी। इसके अलावा, दोनों के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थों से जुड़े आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।




