सुरों की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन,संगीत जगत में शोक की लहर

प्रविंस मनहर/रायपुर – भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आते ही देशभर में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार,आशा भोसले का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि उन्हें शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी शोक की लहर है। देशभर के संगीत प्रेमी, कलाकार और उनके प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके गाए गीतों को याद कर रहे हैं।
आशा भोसले भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय गायिकाओं में से एक थीं। उन्होंने अपने लंबे करियर में हजारों गीत गाए और संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन को भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।




