रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,ओसियन ग्रो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

प्रविंस मनहर/रायपुर – राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटोरा तालाब के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहली बार ओसियन ग्रो गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार की सूचना मिल रही थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी को पकड़ा गया,जो दिल्ली से कुरियर के माध्यम से गांजा मंगाकर रायपुर में उसकी सप्लाई करता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शहर में सक्रिय ड्रग नेटवर्क का हिस्सा है और लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त था। उसके कब्जे से लाखों रुपये का मादक पदार्थ और अन्य सामान भी जब्त किया गया है। इस कार्रवाई से रायपुर में फैल रहे नशे के नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।




