[t4b-ticker]
Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

मुक्ति धाम में सुविधाओं का अभाव, धूप-बरसात में परेशान हुए लोग, लोगों ने उठाई आवाज

बाकी मुंगरा। CG News: वार्ड क्रमांक 16 और 17, घुड़देवा स्थित मुक्तिधाम में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वार्डवासियों का कहना है कि, मुक्तिधाम में धूप और बारिश से बचाव के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, जिससे अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Read More: मॉर्निंग वॉक बना जिंदगी का आखिरी सफर, तेज रफ्तार कैम्पर वाहन की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत 

स्थानीय निवासियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मांग की है कि, मुक्तिधाम में जल्द से जल्द शेड और बैठने की व्यवस्था कराई जाए। उनका कहना है कि यदि बैठने और छाया की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो आमजन को काफी राहत मिल सकती है।

Read More: राजधानी के इस क्लब में आधी रात बवाल, नार्थ ईस्ट की युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने पर हुई जमकर मारपीट, वीडियो वायरल 

CG News:  वार्डवासियों ने उम्मीद जताई है कि नगर पालिका प्रशासन उनकी इस समस्या पर जल्द संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा, ताकि भविष्य में लोगों को इस तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close